पुरानी रंजिश के चलते कुदाली से की निर्मम हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार.. एड़का पुलिस की कार्यवाही

SHARE:

थाना एडका क्षेत्रांतर्गत ग्राम बंडापाल आमापारा में हुई हत्या की घटना का एड़का पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सनऊराम गावड़े एवं आरोपी बुधुराम पोटाई के बीच पूर्व से आपसी रंजिश चली आ रही थी।

इसी रंजिश के चलते आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए मक्का बाड़ी में कुदाली से वार कर हत्या की गंभीर घटना को अंजाम दिया, जिससे मौके पर ही मृतक की मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना एडका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुदाली बरामद कर ली गई है।

मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना एडका में धारा 103 भा.न्या.सं. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की विस्तृत विवेचना जारी है।

नारायणपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के विवाद को आपसी संवाद एवं कानूनी माध्यम से सुलझाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

trfgcvkj.blkjhgfd
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें