वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम मसपुर में ‘मायका सेंटर’ का किया शुभारंभ

SHARE:

वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम मसपुर में ‘मायका सेंटर’ का किया शुभारंभ

 

गर्भवती माताओं को मिलेगी सुरक्षित मातृत्व की सुविधा

नारायणपुर- वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, संसदीय कार्य एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने विकासखंड ओरछा के ग्राम मसपुर में नवस्थापित *मायका सेंटर* का विधिवत उद्घाटन किया। जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत स्थापित यह केंद्र दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व सुरक्षित आवास, स्वास्थ्य जांच, पोषण, परामर्श और समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।ऐसे ही जिला नारायणपुर में ग्राम मसपुर

बोरनिरपी,ईरकभट्टी,आदेर, कुड़मेल, मोहंदी और रेखावाया

में मायका सेंटर खोला गया है।

उद्घाटन अवसर पर बताया गया कि मायका सेंटर में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव संभावित तिथि से 15 दिन पूर्व सुरक्षित आवास, 24×7 स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (एचआरपी) की विशेष देखरेख, पौष्टिक भोजन, आवश्यक दवाइयां, स्वास्थ्य परामर्श, नवजात शिशु की देखभाल संबंधी जानकारी तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला अस्पताल या प्रसूति केंद्र तक रेफरल एवं परिवहन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मायका सेंटर मसपुर में वर्तमान में तीन हितग्राही भर्ती हैं। इनमें दशरी हिचामी, जुर्री ध्रुवा और सोनी ध्रुवा शामिल हैं। इन महिलाओं को सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं आवश्यक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

  1.           इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों की प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित मातृत्व उपलब्ध कराना है। मायका सेंटर जैसी पहल से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी तथा ग्रामीण और आदिवासी अंचलों की महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्णभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस जनहितकारी पहल के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, नगर पालिका के पार्षदगण, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, संयुक्त कलेक्टर डॉ सुमित गर्ग, सीएमएचओ डॉ. टी.आर. कुंवर सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
trfgcvkj.blkjhgfd
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

नारायणपुर में लाखों की लागत से बने जिम पार्क की गुणवत्ता पर सवाल, सप्ताहभर में ही उखड़ने लगे उपकरण और टूटने लगा सीमेंट स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिंगोड़ीतराई के सामने बने जिम पार्क में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में

नारायणपुर में वीआईपी इलाका भी सुरक्षित नहीं! कलेक्टर-एसपी और सीईओ जिला पंचायत के बंगले के सामने खड़े नीलगिरी के पेड़ बने खतरा दो दिन की बारिश में मुख्य मार्ग पर दो बार गिरे पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर; लगातार बारिश हुई तो और पेड़ गिरने की आशंका

Horoscope

Weather

और पढ़ें

नारायणपुर में वीआईपी इलाका भी सुरक्षित नहीं! कलेक्टर-एसपी और सीईओ जिला पंचायत के बंगले के सामने खड़े नीलगिरी के पेड़ बने खतरा दो दिन की बारिश में मुख्य मार्ग पर दो बार गिरे पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर; लगातार बारिश हुई तो और पेड़ गिरने की आशंका

राज्य

शहर चुनें