लगातार बारिश और आंधी से नारायणपुर में जनजीवन प्रभावित, कई जगह पेड़ गिरे; बिजली आपूर्ति बाधित

SHARE:

लगातार बारिश और आंधी से नारायणपुर में जनजीवन प्रभावित, कई जगह पेड़ गिरे; बिजली आपूर्ति बाधित

नारायणपुर। शहर में बीती रात लगातार हुई बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में बड़े पेड़ और उनकी शाखाएं सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं कई क्षेत्रों में रात से ही विद्युत आपूर्ति बाधित है।

बारिश के बीच विद्युत विभाग के कर्मचारी बिजली व्यवस्था को सामान्य करने के लिए लगातार काम में जुटे हुए हैं। खराब मौसम के बावजूद विद्युत सेवा बहाल करने का प्रयास जारी है।

जिला अस्पताल जाने वाला मार्ग भी हुआ बाधित

शहर में सीईओ जिला पंचायत के बंगले के सामने एक बड़ा नीलगिरी का पेड़ गिरने से जिला अस्पताल की ओर जाने वाला मार्ग बाधित हो गया है। पेड़ के सड़क पर गिरने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित है, हालांकि दुपहिया वाहन चालक पेड़ के नीचे से होकर निकल रहे हैं।

मौके की तस्वीरों में सड़क पर गिरे पेड़ की बड़ी शाखाएं और आसपास बिखरा मलबा साफ दिखाई दे रहा है। बारिश और अंधेरे के बीच सड़क पर आवागमन भी मुश्किल नजर आ रहा है।

फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं

लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। राहत की बात है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित विभागों से प्रभावित मार्गों को जल्द साफ कराने तथा विद्युत व्यवस्था बहाल करने की उम्मीद है।

फोटो: बारिश और आंधी के बाद नारायणपुर शहर में सड़क पर गिरा पेड़।

trfgcvkj.blkjhgfd
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

नारायणपुर में लाखों की लागत से बने जिम पार्क की गुणवत्ता पर सवाल, सप्ताहभर में ही उखड़ने लगे उपकरण और टूटने लगा सीमेंट स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिंगोड़ीतराई के सामने बने जिम पार्क में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में

नारायणपुर में वीआईपी इलाका भी सुरक्षित नहीं! कलेक्टर-एसपी और सीईओ जिला पंचायत के बंगले के सामने खड़े नीलगिरी के पेड़ बने खतरा दो दिन की बारिश में मुख्य मार्ग पर दो बार गिरे पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर; लगातार बारिश हुई तो और पेड़ गिरने की आशंका

Horoscope

Weather

और पढ़ें

नारायणपुर में वीआईपी इलाका भी सुरक्षित नहीं! कलेक्टर-एसपी और सीईओ जिला पंचायत के बंगले के सामने खड़े नीलगिरी के पेड़ बने खतरा दो दिन की बारिश में मुख्य मार्ग पर दो बार गिरे पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर; लगातार बारिश हुई तो और पेड़ गिरने की आशंका

राज्य

शहर चुनें