लगातार 5 दिनों की बारिश से नारायणपुर बेहाल: Jio और BSNL का नेटवर्क ठप, ओरछा, धनोरा और छोटेडोंगर में संचार सेवा पूरी तरह ठप

SHARE:

लगातार 5 दिनों की बारिश से नारायणपुर बेहाल: Jio और BSNL का नेटवर्क ठप, ओरछा, धनोरा और छोटेडोंगर में संचार सेवा पूरी तरह ठप

नारायणपुर: नारायणपुर जिले में बीते 5 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही इस बारिश ने जहां एक ओर नदी-नालों को उफान पर ला दिया है, वहीं दूसरी ओर दूरसंचार कंपनियों की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। जिले में JIO और BSNL जैसी प्रमुख नेटवर्क कंपनियों की सेवाएं पूरी तरह लचर साबित हो रही हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दूरस्थ अंचलों का संपर्क टूटा बारिश के बीच नेटवर्क सेवा धड़ाम होने से सबसे ज्यादा असर जिले के अंदरूनी इलाकों में देखने को मिल रहा है। नारायणपुर के ओरछा, धनोरा और छोटेडोंगर जैसे संवेदनशील व दूरस्थ क्षेत्रों में BSNL की सेवा पूरी तरह बाधित पड़ी हुई है। आलम यह है कि शहर में भी लोग अपने परिजनों या आपातकालीन सेवाओं के लिए सही ढंग से फोन पर बात तक नहीं कर पा रहे हैं।

इंटरनेट और कॉलिंग ठप, लोग परेशान नेटवर्क की इस बदहाली के कारण न केवल आम बातचीत प्रभावित हुई है, बल्कि ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान और शासकीय कार्य भी पूरी तरह ठप पड़ गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर बार बारिश के मौसम में नेटवर्क कंपनियां बड़े-बड़े दावे तो करती हैं, लेकिन थोड़ी सी बारिश में ही उनकी पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। आपात स्थिति में एम्बुलेंस या मदद बुलाने के लिए भी लोग तरस रहे हैं।

प्रशासन से मांग की जा रही है कि नेटवर्क कंपनियों को तत्काल प्रभाव से सेवाएं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश जारी किए जाएं ताकि आपदा के इस समय में लोगों को राहत मिल सके।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें