नाबालिग को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बेनूर पुलिस की सख्त कार्रवाई

SHARE:

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बेनूर पुलिस की सख्त कार्रवाई

नारायणपुर:

जिले में महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ नारायणपुर पुलिस ने एक बार फिर त्वरित और कड़ा रुख अपनाया है। थाना बेनूर क्षेत्र में नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर एवं एसडीओपी अविनाश कंवर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

क्या है पूरा मामला?

बेनूर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंडीपारा निवासी पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोप के मुताबिक, कोटगांव निवासी जयत राम वड्डे (23 वर्ष) ने नाबालिग को शादी का प्रलोभन दिया और बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ:

भारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 137(2), 64, 64(2)(m) एवं 65(1)

पॉक्सो एक्ट: धारा 4 एवं 6

के तहत अपराध क्रमांक 19/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की।

साक्ष्य जुटाकर आरोपी को भेजा जेल

अपराध दर्ज होते ही थाना बेनूर पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी जयत राम वड्डे (पिता खंडू राम वड्डे) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल (न्यायिक अभिरक्षा) भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में नाबालिगों और महिलाओं से संबंधित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है और ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

नारायणपुर में लाखों की लागत से बने जिम पार्क की गुणवत्ता पर सवाल, सप्ताहभर में ही उखड़ने लगे उपकरण और टूटने लगा सीमेंट स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिंगोड़ीतराई के सामने बने जिम पार्क में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में

नारायणपुर में वीआईपी इलाका भी सुरक्षित नहीं! कलेक्टर-एसपी और सीईओ जिला पंचायत के बंगले के सामने खड़े नीलगिरी के पेड़ बने खतरा दो दिन की बारिश में मुख्य मार्ग पर दो बार गिरे पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर; लगातार बारिश हुई तो और पेड़ गिरने की आशंका

Horoscope

Weather

और पढ़ें

नारायणपुर में वीआईपी इलाका भी सुरक्षित नहीं! कलेक्टर-एसपी और सीईओ जिला पंचायत के बंगले के सामने खड़े नीलगिरी के पेड़ बने खतरा दो दिन की बारिश में मुख्य मार्ग पर दो बार गिरे पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर; लगातार बारिश हुई तो और पेड़ गिरने की आशंका

राज्य

शहर चुनें