श्री रामलला दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 12 श्रद्धालु अयोध्या रवाना
नारायणपुर – छत्तीसगढ़ शासन की “श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना” के अंतर्गत जिले के श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। योजना के तहत 29 अप्रैल 2026 को अयोध्या धाम में रामलला दर्शन के लिए नारायणपुर जिले से कुल 12 यात्रियों (अनुरक्षक सहित) को भेजा गया। यात्रा के लिए सभी यात्रियों को 28 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे जिला पंचायत परिसर नारायणपुर से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। यहां से श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया और सभी के सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों को निःशुल्क धार्मिक यात्रा का लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।







