माढ़ीन नदी ने फिर दिखाया रौद्र रूप, पुल के ऊपर 5 फीट पानी; अबूझमाड़ और छोटेडोंगर के कई गांवों का संपर्क कटा

SHARE:

माढ़ीन नदी ने फिर दिखाया रौद्र रूप, पुल के ऊपर 5 फीट पानी; अबूझमाड़ और छोटेडोंगर के कई गांवों का संपर्क कटा

दो दिनों की तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, यात्री बसों और माइंस वाहनों के पहिए थमे; बिजली-नेटवर्क व्यवस्था भी प्रभावित

नारायणपुर। जिले में गुरुवार सुबह से लगातार हो रही तेज बारिश ने एक बार फिर जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। लगातार बारिश के चलते जिले के छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर हैं। नारायणपुर–ओरछा मार्ग के बीच बड़गांव स्थित माढ़ीन नदी का पुल एक बार फिर बाढ़ की चपेट में आ गया है। पुल के ऊपर करीब पांच फीट पानी बह रहा है और जलस्तर लगातार बढ़ने की बात सामने आ रही है।

माढ़ीन नदी में बाढ़ आने के बाद नारायणपुर–ओरछा मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। यात्री बसों के साथ-साथ माइंस से जुड़े वाहनों के पहिए भी थम गए हैं। मार्ग बाधित होने से अबूझमाड़ सहित छोटेडोंगर क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है।

बिजली और नेटवर्क व्यवस्था भी ठप

लगातार बारिश का असर बिजली और संचार व्यवस्था पर भी पड़ा है। अबूझमाड़ सहित छोटेडोंगर क्षेत्र के कई गांवों में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी सामने आई है। वहीं कई इलाकों में JIO का मोबाइल नेटवर्क प्रभावित होने से लोगों को संचार संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हर बारिश में बनती है यही स्थिति

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बड़गांव माढ़ीन नदी का पुल बारिश के मौसम में बार-बार जलमग्न हो जाता है। नदी में पानी बढ़ने के साथ ही आवागमन बंद हो जाता है और ग्रामीणों को जरूरी कामों के लिए जिला मुख्यालय पहुंचने में परेशानी होती है।

ग्रामीणों के अनुसार, माढ़ीन नदी पर नए और ऊंचे पुल के निर्माण की मांग कई वर्षों से शासन-प्रशासन के समक्ष रखी जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक स्थायी समाधान के तौर पर नए पुल का निर्माण नहीं होता, तब तक हर बारिश में इसी तरह आवागमन प्रभावित होने का सिलसिला जारी रहेगा।

बारिश ने फिर उठाया स्थायी समाधान का सवाल

माढ़ीन नदी में आई बाढ़ ने एक बार फिर इस मार्ग की कनेक्टिविटी और पुल की उपयोगिता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि लगातार बाढ़ और आवागमन की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी नए पुल की मांग पर शासन-प्रशासन कब गंभीर पहल करता है।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

नारायणपुर में लाखों की लागत से बने जिम पार्क की गुणवत्ता पर सवाल, सप्ताहभर में ही उखड़ने लगे उपकरण और टूटने लगा सीमेंट स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिंगोड़ीतराई के सामने बने जिम पार्क में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में

नारायणपुर में वीआईपी इलाका भी सुरक्षित नहीं! कलेक्टर-एसपी और सीईओ जिला पंचायत के बंगले के सामने खड़े नीलगिरी के पेड़ बने खतरा दो दिन की बारिश में मुख्य मार्ग पर दो बार गिरे पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर; लगातार बारिश हुई तो और पेड़ गिरने की आशंका

Horoscope

Weather

और पढ़ें

नारायणपुर में वीआईपी इलाका भी सुरक्षित नहीं! कलेक्टर-एसपी और सीईओ जिला पंचायत के बंगले के सामने खड़े नीलगिरी के पेड़ बने खतरा दो दिन की बारिश में मुख्य मार्ग पर दो बार गिरे पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर; लगातार बारिश हुई तो और पेड़ गिरने की आशंका

राज्य

शहर चुनें