नारायणपुर के ढुटा गांव में शुरू हुई BSNL 4G सेवा, ग्रामीणों को मिली तेज इंटरनेट की सौगात

SHARE:

नारायणपुर के ढुटा गांव में शुरू हुई BSNL 4G सेवा, ग्रामीणों को मिली तेज इंटरनेट की सौगात

नारायणपुर, 14 जुलाई। जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के ढुटा गांव में आखिरकार BSNL की 4G मोबाइल सेवा शुरू हो गई है। नेटवर्क शुरू होने के साथ ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। लोगों ने मौके पर ही अपने मोबाइल में 4G सिम लगाकर इंटरनेट की स्पीड जांची, जिसमें लगभग 11.75 Mbps डाउनलोड और 3.91 Mbps अपलोड स्पीड दर्ज की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि अब तक कमजोर नेटवर्क और इंटरनेट की समस्या के कारण ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल भुगतान, शासकीय योजनाओं की जानकारी, बैंकिंग सेवाओं और परिजनों से संपर्क बनाए रखने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। 4G सेवा शुरू होने से अब ये सभी सुविधाएं पहले की तुलना में अधिक सुगमता से उपलब्ध होंगी।

BSNL टावर परिसर में ग्रामीणों ने नए 4G नेटवर्क का परीक्षण किया तथा मौके पर 4G सिम और रिचार्ज सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों ने कहा कि अब गांव भी डिजिटल दुनिया से बेहतर तरीके से जुड़ सकेगा।

गौरतलब है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ढुटा गांव में BSNL 4G सेवा का शुभारंभ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और ई-गवर्नेंस सेवाओं का लाभ ग्रामीणों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।

फोटो कैप्शन:

नारायणपुर जिले के ढुटा गांव में शुरू हुई BSNL 4G सेवा के बाद टावर परिसर में इंटरनेट स्पीड जांचते एवं नई सेवा का लाभ लेते ग्रामीण।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें